बैठक के बाद जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि हमने सरकार के समक्ष पूरे थाने को लाइन हाजिर करने, थाना अधिकारी को हटाने और जिले के बाहर के पुलिस अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी को हटाकर भिवाड़ी के एएसपी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। हमारी सभी मांगें पूरी हो गई है, इसलिए धरना-प्रदर्शन को स्थगित किया जा रहा है। मिश्रा ने चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़कों पर उतरेंगे।