31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Gas Subsidy: 450 रुपए में गैस सिलेंडर, इन परिवारों को मिलेगा फायदा

LPG Gas Subsidy: राजस्थान में अब खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुड़े नए परिवारों को भी उज्ज्वला योजना की तरह 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इस योजना का फायदा सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए जिला रसद विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification
LPG Gas Subsidy

representative picture (AI)

LPG Gas Subsidy: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से जुड़े नए परिवारों को भी अब उज्ज्वला योजना की तरह जल्द ही 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार अपनी चुनावी घोषणा को अमल में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का अनुदान सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजा जाएगा। जिला रसद विभाग ने इसकी जिम्मेदारी राशन डीलर्स को दी है ताकि वह इन परिवारों की एलपीजी आइडी मैप कर दें। यह आइडी 14 अंकों की है।

मैप करनी होगी आईडी

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। उसी तर्ज पर अब प्रदेश सरकार भी एनएफएसए के नए लाभार्थियों को यह लाभ देने की तैयारी में है। अलवर जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की संख्या 13 लाख 68 हजार 31 है। इनमें परिवारों की संख्या 3 लाख 9 हजार 961 है।

इनमें 2 लाख 1 हजार 992 को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी नए परिवार 1 लाख 60 हजार 967 हैं। इन परिवारों से जिला रसद विभाग ने कहा है कि वह अपनी एलपीजी आइडी लेकर राशन डीलर के पास जाएं और उसे खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्ड से मैप करा लें। जैसे ही मैपिंग शुरू होगी, तो सिलेंडर की बुकिंग के दौरान ओटीपी आएगा और उसके बाद सिलेंडर बुक हो जाएगा।

सिलेंडर की राशि पूर्व की तरह ही रहेगी, लेकिन लाभार्थियों को अनुदान मिलेगा, जिससे गैस सिलेंडर 450 रुपए में ही पड़ेगा। विभाग ने यह भी कहा है कि ई-केवाईसी भी सभी को कराना जरूरी है। अन्यथा गैस बुकिंग के दौरान ओटीपी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के दौरान की थी घोषणा

प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी कि गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। बताया जा रहा है कि अब पंचायत व निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। ऐसे में यह लाभ देना जनता को जरूरी है। अन्यथा विपक्षी दल घोषणा को मुद्दा बना सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार सस्ते सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।

इनका कहना है

प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना की तर्ज पर ही एनएफएसए के बचे 1 लाख 60 हजार 967 परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी। इसके लिए लाभार्थियों को राशन डीलर के पास जाकर एलपीजी आइडी मैप करानी होगी - मुकेश शर्मा, डीएसओ