7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दिन 504 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने किया मतदान

पोलिन्ग पार्टियां घर-घर पहुंची, बुजुर्गों ने कहा, मतदान कर अच्छा लगा
less than 1 minute read
Google source verification
पहले दिन 504 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने किया मतदान

पहले दिन 504 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने किया मतदान

अलवर. लोकसभा चुनाव में पहली बार शुरू की गई घर बैठे मतदान सुविधा (होम पोलिन्ग) शुक्रवार को शुरू हुई। जिले की सभी 11 विधानसभाओं में प्रथम चरण की होम वोटिंग हुई, जिसमें मतदान केंद्र पर पहुंचने में अक्षम 504 मतदाताओं ने वोङ्क्षटग की। 325 वरिष्ठ नागरिकों (85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) एवं 179 विशेष योग्यजन श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में अक्षम श्रेणी के कुल 2737 मतदाता हैं, जिसमें से 85 वर्ष से अधिक आयु के 1739 वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग श्रेणी के 998 विशेष योग्यजन हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में पहली बार होम वोटिंग का लाभ दिया गया। तिजारा विधानसभा में 57 मतदाताओं ने वोट डाला। किशनगढ़बास में 34, अलवर ग्रामीण में 39, अलवर शहर में 100 मतदाताओं ने वोट डाला। एक मतदाता का निधन हो गया था। ऐसे में वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाया। बहरोड़ में 52, मुण्डावर में 45, रामगढ़ में 38, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 30 मतदाताओं ने वोट डाला। बानसूर में 42, थानागाजी में 26 लोगों ने वोट डाले।