8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: जमीन में फैले करंट से 6 भैंस की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा, ग्रामीणों में आक्रोश

राजस्थान के अलवर जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जमीन में फैले करंट की चपेट में आने से 6 दुधारू भैंस की मौत हुई है। जिसके बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Kamal Mishra

Jul 02, 2025

electric shock death

करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत (फोटो-पत्रिका)

अलवर। जिले के मालाखेड़ा उपखंड के उमरैण क्षेत्र में बुधवार को विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। माधोगढ़ बड़ी पुलिया के पास चराई के दौरान जमीन में फैले करंट की चपेट में आकर 6 दुधारू भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भैंसों को चरा रहा चरवाहा बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार बारिश के चलते गीली जमीन में करंट फैल गया था। यह करंट हाई वोल्टेज लाइन के डबल पोल के पास लगे स्टे वायर और अन्य असुरक्षित विद्युत ढांचे के चलते जमीन तक पहुंचा। जब भैंसें वहां से गुजरीं, तो एक-एक कर सभी करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गईं।

पंचायत सरपंच ने मुआवजे की मांग की

घटना के बाद मृत भैंसों के मालिकों के घर कोहराम मच गया। दुधारू पशुओं की मौत से भारी नुकसान हुआ है। पंचायत सरपंच सुशीला सैनी ने पीड़ित पशुपालकों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।

बिजली विभाग को ढीले तारों की दी गई थी सूचना

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संभल पखवाड़ा के तहत शिविर लगाया गया था, जिसमें ग्रामीणों ने ढीले व लटकते विद्युत तारों की शिकायत की थी। बावजूद इसके विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा अब जानवरों की मौत के रूप में सामने आया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में AGTF का बड़ा एक्शन, 14 अवैध हथियार सहित 2 गिरफ्तार; सलमान खान ने उगले गहरे राज