26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली मना रहे युवकों पर चाकू से हमला, आधा दर्जन घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 8 Nov 2018, 9:25 AM IST

attack

अलवर/बहरोड़। दीपावली के दिन घर पर दीपावली मना रहे युवकों पर हमला कर आधा दर्जन युवकों को चाकू मारकर घायल करने की घटना सामने आई है। जिसके बाद घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

कस्बे के इंदिरा कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घर पर दीपावली मना रहे थे। तभ्भी बहरोड़ कस्बे के ही चौबियान मोहल्ला निवासी विक्की ने आकर झगड़ा शुरू किया और चाकू से वार कर उसके और उसके दोस्तों पर हमला कर आधा दर्जन जनों को घायल कर दिया। बाद में घायलों को उपचार के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हमले के बाद से ही आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

वहीं इधर... आतिशबाजी गिरने से पराली में लगी आग
हनुमानगढ़/पीलीबंगा। कस्बे के वार्ड 4 गुरुद्वारा रोड पर बुधवार करीब 7 बजे आतिशबाजी गिरने से एक घर के अंदर रखी पराली में अचानक आग लग गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 4 स्थित दीपाराम बाजीगर के घर के अंदर पशुओं के लिए पराली व तुड़ी रखी हुई थी। शाम करीब 7 बजे जलती आतिशबाजी पराली में गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लपटों व धुएं से पूरे घर को घेर लिया। उस समय घर में खाना बना रही महिला के शोर मचाने पर आसपास के वार्ड वासियों ने पराली के पास बंधे पशुओं को बाहर निकाला व पानी की बाल्टियों एवं पाइपों से मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई हंसराज धानक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक वार्ड वासियों ने जलती आग पर काबू पा लिया। दीपाराम के घर में अचानक हुई आगजनी से घर में रखी पराली व छप्पर की छत जलकर खाक हो गई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।