5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां व्यापारी से लाखों की लूट, मारपीट कर भागे बदमाश

अलवर में स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी से बदमाशों ने मारपीट कर उसके हाथ-पैर फ्रैक्चर कर दिए। बाद में व्यापारी को लूट लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 9 Dec 2017, 11:02 AM IST

a big loot of lakhs rupees in alwar

अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित मुबारिकपुर कस्बे में गुरुवार रात दुकान से घर लौट रहे एक व्यापारी पर हमला कर 1.32 लाख रुपए लूट ले जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यापारी को अलवर के सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैर व एक हाथ में फैक्चर आया है।


अस्पताल में भर्ती घायल व्यापारी मुबारिकपुर निवासी संदीप जैन पुत्र शिखर चंद जैन ने बताया कि उसकी कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर अपने भाई प्रदीप जैन के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। स्कूटी प्रदीप चला रहा था। वह हाथ में दिनभर की बिक्री से भरा बैग लेकर पीछे बैठा था। संदीप ने बताया कि वे दुकान से कुछ ही दूरी तक चले होंगे कि सामने से एक कार आकर रुकी और उसमें से तीन-चार नकाबपोश बाहर निकले। उन्होंने उन्हें गली में रोक लिया। तभी बदमाशों के कुछ और साथी हाथों में सरिया, डंडे आदि लेकर आ गए। उन्हें देख प्रदीप तो भाग निकला, लेकिन उन्होंने उसे घेर लिया और हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। संदीप के बैग दूसरे हाथ में लेने पर उन्होंने सरिया, डंडों से हमला कर दिया। हमले में संदीप के हाथ, पैर में चोटें आई।

उसे लहूलुहान कर बदमाश हाथ में पकड़ा रुपयों से भरा बैग छीन भाग निकले। मामले में संदीप के भाई प्रदीप ने पुलिस में मनोज खत्री, वीरेन्द्र खत्री सहित 6-7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

व्यापारी से बैग छीनने जैसी कोई बात नहीं है। दरअसल, यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जमीन के एक मामले को लेकर प्रदीप जैन व मनोज खत्री में झगड़ा चल रहा है। गुरुवार को मनोज व उसके साथियों ने इसी विवाद में हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो-तीन जनों को हिरासत में लिया गया है।


सचिन शर्मा, थाना प्रभारी नौगावां