राजगढ़ में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा का देखें वीडियो
अयोध्या में राम राम मंदिर निर्माण एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व, इस उपलक्ष्य में कस्बे के माचाड़ी चौक स्थित गणेश पोल से बैंड-बाजों के साथ भगवान राम की भव्य शोभा एवं कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्गो से होती हुई बांदीकुई मार्ग स्थित महंत जी की हवेली ठिकाना गंगाबाग पहुंची। इससे पहले शोभा व कलश यात्रा जगह -जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा श्रद्धा एवं संत सम्पर्क अभियान जयपुर के संभाग प्रभारी महन्त प्रकाश दास महाराज ने बताया कि शोभायात्रा का दौरान महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी । कार्यक्रम में गौशाला परिवार, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।