
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित केशरपुर गांव में चोरों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और मोबाइल चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार रिश्तेदारी में शादी समारोह में मायरा भरने गया हुआ था।
पीड़िता सुनीता मीना, पत्नी बलराम मीना ने कहा कि 19 फरवरी को परिवार घर पर ताला लगाकर गया था। 20 फरवरी को लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की बालियां,
चांदी की पायजेब, कड़े, मंगलसूत्र, हार, चांदी की मूर्तियां तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Updated on:
22 Feb 2026 04:44 pm
Published on:
22 Feb 2026 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
