22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलावड़ा में ‘समझदारी का बुलडोजर’: सड़क बनते ही लोगों ने खुद हटाए अतिक्रमण

अलावड़ा ग्राम पंचायत इन दिनों एक सकारात्मक पहल को लेकर चर्चा में है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलावड़ा ग्राम पंचायत इन दिनों एक सकारात्मक पहल को लेकर चर्चा में है। यहां अटल पथ सड़क निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किए बिना स्वेच्छा से अपने घरों और दुकानों के आगे बने अतिक्रमण हटा दिए। जहां पहले विरोध और तनाव की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब सहयोग और समझदारी की मिसाल देखने को मिल रही है।

करीब 2 किलोमीटर लंबे अटल पथ का निर्माण बस स्टैंड से मिलकपुर मोड़, मालपुर मोड़ होते हुए चिडवाई धाम तक किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 12 फुट चौड़ी सीमेंटेड सड़क, दोनों ओर चार-चार फुट इंटरलॉकिंग और तीन-तीन फुट नालों का निर्माण प्रस्तावित है। यह सड़क कस्बे के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन सुगम होगा।


ग्राम पंचायत ने पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए थे। शुरुआत में कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक हित को प्राथमिकता दी। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं बुलडोजर बुलाकर आगे निकले हिस्से तुड़वा दिए। ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। प्रशासन ने इस पहल की प्रशंसा की है।