
Representative picture (AI)
अलवर शहर के एमआईए थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई। बदमाशों ने एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी स्कूटी, मोबाइल और जैकेट लूट ली। पीड़ित वेदप्रकाश यादव पुत्र यतिन्द्र यादव, निवासी पंचवटी, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सूर्य नगर में ऑर्डर की डिलीवरी देने के बाद रात करीब पौने दो बजे डेयरी देसूला की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। जैसे ही उसने स्कूटी रोकी, युवकों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी, जिससे वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाश उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और जैकेट लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही एमआईए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
22 Feb 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
