वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। लगभग दो मिनट के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठा नजर आ रहा है। इस व्यक्ति की पहचान कृष्ण यादव उर्फ पहलवान के रूप में की गई है। वह कह रहा है बानसूर में जो आज गोलीकांड हुआ है, वो हमने कराया है। वह हमारे विरुद्ध था और जो भी हमारा विरोध करेगा उन सबको मारेंगे। वह बोल रहा है कि मरने वाले से हमारी पर्सनल लड़ाई थी, जो बार पहले गोली मारी थी और अब की बार मार ही दिया है। इसके अलावा वह कह रहा है किसी को दिक्कत हो तो वह मैसेज कर दें। हम उसे भी मार देंगे। एक को भी नहीं छोड़ेंगे। वीडियो में वह काफी अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है।