4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन की अनदेखी, 20 फीट चौडी सड़क सिकुड़ कर रह गई 8 फीट, पालिका 5 साल में नहीं सुधार पाई व्यवस्था….पढ़ें यह न्यूज

थानागाजी को मार्च 2018 में नगर पालिका का दर्जा तो मिला, लेकिन आज तक हालात ग्राम पंचायत जैसे ही है। लोगो में तब खुशी की लहर दौड़ी थी कि अब उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। लोगों में आस जगी थी कि थानागाजी को नगर पालिका का दर्जा मिलने से विकास को गति मिलेगी। शहर की सरकार के हाथ विकास की डोर रहेगी।

3 min read
Google source verification
 Administration ignored, 20 feet wide road shrunk to 8 feet, municipality could not improve the system in 5 years...read this news

नगर पालिका का दर्जा तो मिला, लेकिन आज तक हालात ग्राम पंचायत जैसे ही है।

थानागाजी. ग्राम पंचायत से थानागाजी को मार्च 2018 में नगर पालिका का दर्जा तो मिला, लेकिन आज तक हालात ग्राम पंचायत जैसे ही है। लोगो में तब खुशी की लहर दौड़ी थी कि अब उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। लोगों में आस जगी थी कि थानागाजी को नगर पालिका का दर्जा मिलने से विकास को गति मिलेगी। शहर की सरकार के हाथ विकास की डोर रहेगी। सफाई, रोशनी, अतिक्रमण जैसी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा, लेकिन 5 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पालिका के अधिकारी-कमर्चारियों की कार्यशैली के चलते आमजन ठगा सा महसूस कर रहा है और समस्याएं जस की तस है।


लोगों के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड, मुख्य बाजार में पार्किंग की समस्या जी का जंजाल बन रही है। कस्बे थानागाजी के प्रतापगढ़ तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड, मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। त्योहार के मौके पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढऩे के दौरान पालिका व प्रशासन की अनदेखी के चलते कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो रही है। थानागाजी के अलवर-जयपुर मुख्य मार्ग, उपखंड व तहसील कार्यालयों के सामने मुख्य सड़क पर, दुकानों के सामने अवैध तरीके से वाहनों को खड़े कर दिए जाने से जाम के हालात बने रहते है। जिससे आमजन बेहद परेशान हैं। कस्बे के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने, तहसील व उपखण्ड कार्यालय के सामने, इंदिरा रसोई के सामने प्रतापगढ़ तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक सडक़ किनारे दोनों तरफ दुकानों व उनके सामने वाहन खड़े करने, फल-सब्जी व चाट-पकौड़ी आदि की ठेलियों से सडक़ सिकुड़ रही है। दिन में कई बार घण्टों तक जाम लग जाता है।


गांवों से आते है फरियादी
थानागाजी के आस-पड़ोस के दर्जनों गांव-कस्बों से तहसील, न्यायालय व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तथा कस्बे के बाजार में आने वाले ग्राहकों के चलते दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इन्हें खड़े करने को जगह नहीं मिलती। दुकानों के सामने ही पार्क कर देते हैं, जिससे घण्टों तक जाम लग जाता हैं। पैदल आने-जाने वाले लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कस्बे में यातायात व्यवस्था को बिगाडऩे में अतिक्रमण कोढ में खाज का काम कर रहा है। पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण प्रतापगढ़ रोड एसबीआई बैंक के सामने से प्रतापगढ़ तिराहे व सब्जी मंडी, तहसील व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड सहित अलवर जयपुर मुख्य सड़क मार्ग, कस्बे मुख्य बाजार व सब्जी मंडी के पास अलवर जयपुर सड़क पर दोनों ओर सब्जी विक्रताओं की दुकान लगा देने से करीब 20 फीट चौड़ा रास्ता सिकुड़ कर 8 फीट का ही रह जाता हैं।

चार फीट तक सामान

कस्बे के मुख्य बाजार व सब्जी मंडी के पास अलवर जयपुर सड़क पर दोनों ओर दुकानों के सामने तीन से चार फीट तक सामान बाहर रख देते हैं। इसके आगे ग्राहक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। कई बार वाहन चालकों व दुकानदारों में वाहन पार्क को लेकर झगड़ा तक हो जाता है।

पुलिसकर्मियों का अभाव
कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, प्रतापगढ़ रोड एसबीआई बैंक के सामने से प्रतापगढ़ तिराहे व सब्जी मंडी, तहसील व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, रोडवेज बस स्टेंड सहित अलवर जयपुर मुख्य सड़क मार्ग, कस्बे मुख्य बाजार व सब्जी मंडी के पास अलवर जयपुर सड़क पर यातायात पुलिसकर्मियों के नहीं होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है। कई बार सीएलजी की बैठक में सदस्यों ने कस्बे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाने की मांग भी की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

.....................

बजट के अनुसार कार्य
नगर पालिका बजट के अनुसार कार्य कर रही है। कस्बे में प्रतापगढ़ तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड, मुख्य बाजार में दुकानों के आगे पालिका एक सफेद लाइन बना रही है। उसके आगे सड़क तक कोई सामान रखेगा तो कार्रवाई की जाएगी। पालिका का पहला फोकस सफाई का है। पालिका के पास खुद का सभा भवन नहीं है, कोई भी बैठक करनी होती है तो पंचायत समिति सभागार में जाना होता है।

देवेंद्र कुमार जिंदल
पालिका अधिशासी अधिकारी।
.....................


स्थायी समाधान पार्किंग
कस्बे में पार्किंग स्थल न होने से समस्याएं हो रही है। कस्बे में प्रतापगढ़ रोड, नारायणपुर रोड, अजबगढ़ रोड पर सवारी कमांडर जीपों से बिगड़ती ट्रैफिक यातायात व्यवस्था को देखते हुए परेशानी होती है। पुलिस ने चालान कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर जाम की समस्या से निजात के लिए भी प्रयास किए जाते हैं, लेकिन जब तक कस्बे में स्थायी पार्किंग व्यवस्था नहीं होगी, इसका स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
सुघड़ सिंह पुलिस उपाधीक्षक, थानागाजी।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग