
मिलावटी मसाले बिगाड़ रहे लोगों की सेहत
अलवर. मसालों में मिलावट से भोजन थाली का जायका दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। इनके उत्पादन से लेकर सुर्ख बनाने तक में रासायनिक उर्वरकों के साथ कई तरह के खतरनाक रसायनों का अंधाधुंध उपयोग मसालों की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही मसाला पाउडर में मिलावट का खेल भी धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसे में आम आदमी की थाली में सब्जी के स्वाद को बढ़ाने वाले मसाले कई गंभीर बीमारियां का कारण भी बन रहे हैं।
सेहत पर भारी जायका: हालांकि भारत विश्व में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता व निर्माता है, जो पिछले कई दशक से 80 से अधिक देशों को मसाले निर्यात कर रहा है। इसके बाद भी सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही कई प्रकार के पौषक तत्वों से भरपूर मसाले जीरा, काली मिर्च, इलायची, अदरक, मिर्च व हल्दी आदि अत्यधिक उर्वरकों के उपयोग के कारण खराब कृषि प्रथाओं के शिकार हो रहे हैं। यही नहीं अधिक मुनाफे के फेर में बाजार में मिलावटी मसालों का भी बाजार गर्म है। इससे दिन प्रतिदिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के साथ ही विभिन्न घातक बीमारियां की परिणाम के रूप में हमारे सामने आ रही है।
यूं हो रहा मिलावट का खेल : जानकारों के अनुसार पिसे मसालों में मिलावट का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। मिलावटखोर धनिया पाउडर में घटिया सामग्री भी आमजन को खिला रहे हैं। इसी प्रकार काली मिर्च पाउडर के नाम पर पपीते के बीज, मिर्च पाउडर में ईंट का बारीक चूरा व रंग एवं हल्दी पाउटर के नाम पर चावल का आटा मिक्स कर बेचा जा रहा है। यही नहीं बादाम व लोंग आदि का तेल निकालकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, जबकि आम आदमी इसका इंदाजा तक नहीं लगा सकता है कि जो बादाम व साबुत लोंग का वह इस्तेमाल कर रहा है, उसका तेल बेचने से पहले ही निकाला जा चुका है।
लाल मिर्च : लाल मिर्च हर घर में इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला हैै। इसकी पहचान के लिए एक गिलास पानी में चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर डालें। अगर लाल मिर्च पानी में घुलकर अपना रंग बदल लेती है तो ये मिर्च नकली है और आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है।
काली मिर्च: काली मिर्च कई चमत्कारी गुणों से युक्त होती है। इसकी पहचान करना आसान है। इसके लिए एक पानी भरे गिलास में काली मिर्च पाउडर डाल लें। अगर काली मिर्च गिलास के तली में जम जाती है तो काली मिर्च असली है नहीं तो वह पपीते का बीज है।
जीरा : जीरा सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही व वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसकी जांच के लिए एक चम्मच जीरे को हथेली पर लेकर दोनों हाथों से तेजी से रगड़े। अगर रगडऩे से जीरे का रंग निकलने लगे तो समझ लीजिए जीरा नकली है।
हल्दी : हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला हैै। इसकी जांच के लिए एक गिलास में गर्म पानी लेकर उसमें हल्दी पाउडर मिला लें। अगर हल्दी तले में जमें तो हल्दी असली है, लेकिन अगर हल्दी पानी के ऊपर तैरने लगती है तो समझ लीजिए की हल्की नकली है।
Published on:
02 Apr 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
