बांध में आ रहे प्रदूषित व रसायनयुक्त पानी से इसके आसपास के गांव डूमेड़ा, अग्यारा, उपला बगड़, नीचला बगड़, सिरिया का बास, मीणापुरा सहित करीब 10 -15 गांवों में भू-जल खराब हो रहा है। बांध के आसपास कई कुएं और बोर हैं। रसायनयुक्त पानी इनसे जमीन में पहुंच रहा है। मजबूरन लोग 500 फीट नीेचे का बोर कराकर पाने का पानी उपयोग ले रहे हैं।