15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय अग्रवाल ने संजय शर्मा को हराया

विधानसभा चुनाव की मतगणना हो चुकी। अब बूथवार वोटों की गिनती राजनीतिक दलों से लेकर प्रत्याशी लगा रहे हैं। अलवर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा को 311 वोटों से हराया। वहीं संजय शर्मा ने अपने बूथ पर अजय अग्रवाल को 251 वोटों से हराया। कांग्रेस व भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने फर्ज अदा किए। यानी उन्होंने भी अपनी सीटों से अपनी पार्टियों को वोट दिलाए। मालूम हो कि शहर सीट से दोबारा विधायक संजय शर्मा बने हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Dec 05, 2023

अजय अग्रवाल ने संजय शर्मा को हराया

अजय अग्रवाल ने संजय शर्मा को हराया

अजय-संजय ने अपने-अपने बूथों पर एक-दूसरे को काफी वोटों से हराया

- अलवर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने बूथ पर 595 वोट पाए, संजय को यहां मिले 284 मत- कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी अपने बूथ पर अजय अग्रवाल को 251 वोटों से जिताया
- संजय शर्मा ने अपने बूथ पर पाए बंपर 450 वोट, मेयर के बूथ से भी जीती भाजपा

विधानसभा चुनाव की मतगणना हो चुकी। अब बूथवार वोटों की गिनती राजनीतिक दलों से लेकर प्रत्याशी लगा रहे हैं। अलवर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा को 311 वोटों से हराया। वहीं संजय शर्मा ने अपने बूथ पर अजय अग्रवाल को 251 वोटों से हराया। कांग्रेस व भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने फर्ज अदा किए। यानी उन्होंने भी अपनी सीटों से अपनी पार्टियों को वोट दिलाए। मालूम हो कि शहर सीट से दोबारा विधायक संजय शर्मा बने हैं।

अजय व योगेश का बूथ क्या कहता

कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने बूथ संख्या 54 पर वोट डाला था। इस बूथ पर उन्हें 595 वोट मिले। वहीं भाजपा के संजय शर्मा को 284 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने 180 बूथ पर वोट डाला था। इस बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी को 485 व भाजपा को 234 वोट मिले। यानी भाजपा प्रत्याशी को इस बूथ से 251 वोटों से हार मिली।
ये है संजय व घनश्याम के बूथ का हाल
इसी तरह भाजपा विधायक संजय शर्मा ने 96 नंबर बूथ पर वोट डाला था। यहां से उन्हें 450 वोट मिले और अजय अग्रवाल को 339 वोट पाए। अजय को उन्होंने 111 वोटों से हराया। नगर निगम मेयर घनश्याम गुर्जर ने 117 बूथ नंबर पर वोट डाला। यहां भाजपा को 457 व कांग्रेस को 371 वोट मिले। यानी भाजपा यहां से 86 वोटों से जीती।