बहरोड़ से विधायक व केबिनेट मेंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव, थानागाजी से विधायक व केबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के टिकट दूसरी सूची में भी घोषित नहीं हो सके। इसी तरह केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त व पूर्व विधायक डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने भी बानसूर से टिकट की दावेदारी की है। अब देखने वाली बात यह है कि भजापा का शीर्ष नेतृत्व इन केबिनेट मंत्रियों में से किसे टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारते हैं और किनको चुनाव की दौड़ से बाहर करते हैं। इनके अलावा यह भी देखने वाली बात है कि तिजारा विधायक मामन सिंह यादव व अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव भी अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं।