13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

तीन भाइयों के घरों में आग से राख हो गया सारा सामान: देखें वीडियो ….

क्षेत्र के गांव हमीराका में तीन भाइयों के घरों में दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान, बाइक व नकदी जलकर राख हो गए। आग पर ग्रामीणों व दमकल की मदद से काबू पाया गया।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jun 11, 2025

क्षेत्र के गांव हमीराका में तीन भाइयों के घरों में दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान, बाइक व नकदी जलकर राख हो गए। आग पर ग्रामीणों व दमकल की मदद से काबू पाया गया। सूचना पर शेखपुर पुलिस व हलका पटवारी मौके पर पहुंचे। पटवारी अर्जुन ने बताया कि गांव हमीराका निवासी रुजदार, अरसद, सोहराब पुत्र छोटूका के आवासीय छप्परों में आग लगने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंच कर अवलोकन किया गया। घरों में रखा सामान फर्नीचर, बर्तन, अनाज, नकदी, गैस चूल्हा, फव्वारा पाइप, तूड़ा सहित तीनों भाइयो के छप्परों में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। इसकी सूची बनाई गई है। वहीं सहाबुदीन ने बताया कि तीनों सगे भाई है व मजदूरी करते हैं। पीएम आवासीय योजना की किश्त के पैसे भी जलकर राख हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।