15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर: ट्रक-बाइक भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी  

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला चौराहे से आगे रूपबास पुलिया के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिंडत हो गई।

2 min read
Google source verification

मौके पर जमा भीड़

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला चौराहे से आगे रूपबास पुलिया के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिंडत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जाकिल (25) पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी रानीका नगीना (हरियाणा), संतोष गुर्जर व महेन्द्र गुर्जर निवासी परसा का बास के साथ एक बाइक पर सवार होकर रूपबास पुलिया से उतरकर सामोला चौराहे की ओर जा रहे थे। पुलिया से कुछ आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जाकिल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी महेन्द्र के नाक, हाथ और पसली में चोट आई है, जबकि संतोष को हल्की खरोंचे आई हैं।
निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था मृतक

3 महीने पहले हुई थी शादी

मृतक जाकिल कटी घाटी के पास स्थित मनसुखा हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था। वह अपने भाई के साथ अस्पताल के पीछे किराए के कमरे में रहता था। इसके अलावा अंबेडकर नगर स्थित मंसा हॉस्पिटल में भी सेवाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि जाकिल अपने दोनों दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने के बाद मंसा हॉस्पिटल जा रहा था, तभी रास्ते में ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। करीब तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

देर से पहुंची पुलिस, जाम की कोशिश

हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में अरावली विहार और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद निजी वाहन से शव को अस्पताल भिजवाया गया।