अलवर. कोविड-19 जागरुकता अभियान के तहत रविवार को जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार जन-जागरुकता के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की ओर से जागरुकता रंगोली बनाकर आमजन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग देने का संदेश दिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने बताया कि जिले में रंगोली के माध्यम से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय नगायच के मार्ग-दर्शन में यह जागरुकता अभियान निरन्तर सम्पादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा मनरेगा कार्य स्थलों पर कोविड-19 जन-जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं जिसमें आमजन बढ़ चढकऱ भाग ले रहा है।