15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में मूक-बधिर से बलात्कार: पीडि़ता की सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी सहम गए, बताया- कैसी बर्बरता की गई बच्ची के साथ

अलवर में मूक-बधिक से बलात्कार के मामले में चिकित्सकों ने पीडि़ता का ऑपरेशन किया है। पीडि़ता की हालज स्थित बनी हुई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 13, 2022

Alwar Deaf And Dumb Girl Rape: Doctor Tell About Health Of Girl

अलवर में मूक-बधिक से बलात्कार: पीडि़ता की सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी सहम गए, बताया- कैसी बर्बरता की गई बच्ची के साथ

अलवर. अलवर में मूक बधिर नाबालिग के साथ दरिंदों ने दिल्ली के निर्भया कांड जैसी ही दरिंदगी को अंजाम दिया है। दरिंदों ने संभवतया: पीडि़ता के गुप्तांगों में कोई नुकीली वस्तु या रॉड आदि डाली है। उसके गुप्तांगों में गहरे घाव मिले हैं। बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में चिकित्सकों ने पीडि़ता की सर्जरी की। फिलहाल पीडि़ता की हालत स्थिर बनी हुई है।

अलवर शहर के तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर मंगलवार रात करीब 8 बजे करीब 15 वर्षीय मूक बधिर नाबालिग लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। जिसे गैंगरेप के बाद दंरिदे गाड़ी में से यहां फैंक गए। पीडि़ता के गुप्तांगों से काफी खून बह रहा था। प्राथमिक उपचार और पहचान के बाद रात करीब सवा 11 बजे पीडि़ता को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। पीडि़ता को जयपुर के जेके जोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां चिकित्सकों ने पीडि़ता की जांच की। जिसमें उसके गुप्तांगों में काफी गहरे घाव मिले हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी और चिकित्सक यह आशंका जता रहे हैं दरिंदों ने दरिंदगी के दौरान पीडि़ता के गुप्तांगों में कोई नुकीली वस्तु या रॉड आदि डाली है। जिससे उसके गुप्तांगों में काफी अंदर तक गहरे घाव हुए हैं, लेकिन पुलिस चिकित्सकों की मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ नहीं बोल रही है। इसके बाद बुधवार दोपहर चिकित्सकों ने पीडि़ता की सर्जरी की। फिलहाल चिकित्सक और पुलिस अधिकारी पीडि़ता की हालत स्थित बता रहे हैं।

बच्ची को मिले गहरे घाव..दर्द से कराह रही

जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि 15 वर्षीय पीडि़ता को परिजन रात 1.15 बजे अस्पताल लेकर आए। उस वक्त उसको काफी ब्लीडिंग हो रही थी और दर्द से कराह रही थी, सदमे के साथ वह काफी डरी हुई थी। उसे तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया। सुबह 11 बजे उसे सर्जरी के लिए लाया गया। दोपहर 2.30 बजे तक सर्जरी चली। जिसमें प्लास्टिक सर्जन भी थे। पीडि़ता के काफी गहरा घाव था। उसकी सर्जरी की गई है। सर्जरी में बड़ी आंत को पेट पर खोला गया। पेट पर बायपास कर मल द्वार बनाया गया। घाव गहरा और बड़ा होने से संक्रमण के कारण ऐसा किया गया है। अभी कई हफ्ते तक ऐसे रखा जाएगा। उसकी हालत स्थिर है, लेकिन डरी हुई है।

पीडि़ता की हालत स्थिर

गैंगरेप पीडि़ता मूक बधिर नाबालिग के गुप्तांगों में काफी गहरे घाव मिले हैं। जिसके कारण उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था। पीडि़ता की बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सर्जरी हो चुकी है। पीडि़ता की हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा।
- तेजस्विनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।