
अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने ग्रहण किया पदभार कहा, इन व्यवस्थाओं पर देंगे सबसे अधिक ध्यान
अलवर के नए जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को अलवर में पदभार ग्रहण किया। कलक्टर इंद्रजीत सिंह चित्तोडगढ़़ से स्थानांतरित होकर अलवर आए हैं। अलवर में पदभार ग्रहण करने के मौके पर उन्होंने कहा कि अलवर जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है इसलिए स्थानीय लोगों को इसके लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अभी एनसीआर में अलवर को आए काफी समय नहीं हुआ है, लेकिन वे केन्द्र व राज्य सरकार के बीच समन्वय बैठाया जाएगा। सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टी से अलवर जिला काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए वे अलवर को गुड गर्वनेंस देना का प्रयास रहेगा।
अलवर की स्वच्छता के सवाल का जवाब देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि स्वच्छता के बिंदू को दो पहलूओं में देखना चाहिए, जिसमें शहरी स्वच्छता और ग्रामीण स्वच्छता के पहलूओं को देखना है। ग्रामीण स्वच्छता में टॉयलेट निर्माण आदि काम हुए हैैं। उन्होंने कहा कि शहरी को स्वच्छ रखने के लिए रैंकिंग व्यवस्था जैसे कदम उठाए गए हैं, वे वाकई में मददगार साबित हुए हैं। कलक्टर ने कहा कि किसी भी शहर में स्वच्छता को जनसंख्या के हिसाब से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित कई बिंदूओं पर काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए वे निश्चित रूप से काम करेंगे और बेहतर परिणाम लाने का प्रयास करेंगे।
Published on:
28 Dec 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
