
जिला कलैक्टर राजन विशाल द्वारा शुक्रवार देर सांय विभिन्न कार्यालयों के निरिक्षण हेतु पंचायत समिति कार्यालय मुण्डावर पहुँचे, जहाँ उनका पंचायत समिति प्रधान सीमाईश्वरसिंह यादव द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी महेशचन्द्र मान का विकास अधिकारी श्यामसुन्दर शर्मा द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं नन्हें मुन्नें बच्चों द्वारा स्वागत गान गाकर भी जिला कलैक्टर का स्वागत किया गया।
इसके पश्चात जिला कलैक्टर द्वारा पंचायत समिति कार्यालय का निरिक्षण किया गया एवं पंचायत समिति क्षेत्र में किए गए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों की समीक्षा की गई एवं विकास अधिकारी को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसके बाद जिला कलैक्टर द्वारा उपखण्ड कार्यालय का निरिक्षण किया गया, जिसमें उपखण्ड कार्यालय में विभिन्न दावों एवं कार्यों की जांच कर उपखण्ड अधिकारी महेशचन्द्र मान को दिशा निर्देश दिए।इससे पूर्व मुण्डावर पुलिस थानाकर्मियों द्वारा जिला कलैक्टर राजन विशाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मान किया गया, साथ ही जिला कलैक्टर द्वारा दिनांक 14 अप्रेल को अंबेडकर जयंति को लेकर थानाधिकारी व उपखण्ड अधिकारी को शांतिपूर्वक अंबेडकर जयंति मनाने संबन्धि निर्देश दिए एवं जिले में लगी धारा 144 के नियमानुसार ही शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलैक्टर राजन विशाल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याऐं सुनी, जिसमें क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण, बिजली, पानी व सडक संबन्धि विभिन्न समस्याओं के बारे में ग्रामीणों द्वारा जिला कलैक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर जिला कलैक्टर द्वारा उपस्थित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व विकास अधिकारी को उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार पंकज बडगुजर, थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर, एसएसओ स्वीटी काँवत, बीएसओ प्रीति यादव, पचंायत प्रसार अधिकारी देवेश कौशिक सहित उपखण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं ग्राम पंचायत सरायकलाँ में जिला कलैक्टर द्वारा रात्री चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया।
Published on:
14 Apr 2018 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
