13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायरी में लिखा-मैं जिंदगी से हार चुका हूं, इसलिए दुनिया से जा रहा हूं

नेशनल हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने अस्पताल परिसर में बने हुए चिकित्सक कक्ष में इंजेक्शन लगाने के बाद दुनिया को अलविदा कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Nov 23, 2022

alwar_news.jpg

बहरोड़ (अलवर)। नेशनल हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने अस्पताल परिसर में बने हुए चिकित्सक कक्ष में सोमवार देर रात इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी विरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल से सोमवार देर रात को फोन आया कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष सैनी की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक के कमरे की तलाशी ली, जिसमें पुलिस को एक डायरी मिली जिसमें 26 वर्षीय चिकित्सक फरूखनगर गुरग्राम हरियाणा निवासी मनीष सैनी पुत्र लालसिंह ने चार पेज अपने माता पिता के नाम लिख रखे थे।

यह भी पढ़ें : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की पीट-पीट कर हत्या, महिला ने भाग कर बचाई जान

चिकित्सक ने सुसाइड नोट लिखा कि आपने मुझ पर इतने रुपए लगाकर पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया लेकिन अब में अपनी जिंदगी से हार गया हूं। इसलिए मैं अब मर रहा हूं। चिकित्सक ने डायरी में लिखा कि वह अपने माता पिता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकता है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : पहले पति को मारा, फिर लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

वह शराब व सिगरेट का ज्यादा आदी हो गया है। पुलिस ने चार पेज का सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। थानाधिकारी विरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।