एफआईआर में बताया गया है कि तांत्रिक मृतका गुड्डी से करीब 8 लाख रुपए ऐंठ चुका। गुड्डी तांत्रिक के प्रभाव में थी, इस वजह से वह आए दिन उसे डरा-धमकाकर पैसे ऐंठता था। मृतका ने पिछले महीने की 24 और इस महीने की 19 तारीख को तांत्रिक और उसके दोनों बेटों को 50 हजार व 48 हजार रुपए दिए थे। पिछले दिनों भी तांत्रिक ने धमकी दी थी कि पांच लाख रुपए दे दे, नहीं तो तेरे पति और बच्चों को तांत्रिक विद्या से खत्म कर दूंगा। जिससे परेशान होकर गुड्डी ने आत्महत्या की।