थानाधिकारी मोती लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक खाली फार्म हाउस में एक व्यक्ति का सिर कटा शव पड़ा है, जो पूरी तरह सड़ गया है। सूचना पर एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां फार्म हाउस की चारदीवारी के पास एक सड़ा गला शव पड़ा मिला। मृतक का सिर उसके धड़ से करीब 15 फीट दूर पड़ा था। जिससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त श्रवण लाल प्रजापत (48) पुत्र पांचू राम प्रजापत निवासी रामपुरा, ग्राम पंचायत देवलिया के रूप में हुई है। मृतक मकान निर्माण की ठेकेदारी करता था।