इधर, लोको पायलट के साथी कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन पर प्रताड़ित करने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को डीआरएम ऑफिस के बाहर एंबुलेंस में रख कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कार्यालय में पहुंचे और करीब एक घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और भीमगंज मंडी थाने की पुलिस डीआरएम कार्यालय पहुंची।