घटना के बाद रवीना के परिजन बकानी पहुंचे, इस पर पुलिस ने रवीना को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में रवीना आत्महत्या की धमकी भी दे रही है और बोल रही है कि मुझे पता नहीं इनकी जीभ कैसे कटी, मेरी तो कोई गलती नहीं, मुझे तो नीचे पड़ी हुई नजर आई तब पता चला। वहीं परिजन जानलेवा हमले का आरोप लगा रहे हैं।