27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: पूर्व विधायक के घर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, बाहर से गेट बंद कर चोरों ने साफ़ किया हाथ

पूर्व विधायक के घर चोरों ने लाखों रूपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Sep 13, 2020

Alwar Former MLA Shiv Narayan Sharma's House Jewellery Stolen

राजस्थान: पूर्व विधायक के घर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, बाहर से गेट बंद कर चोरों ने साफ़ किया हाथ

अलवर जिले के थानागाजी कस्बे के प्रतापगढ़ मार्ग पर रहने वाले पूर्व विधायक शिवनारायण शर्मा के घर से शुक्रवार रात अज्ञात चोर ने खिडक़ी की रेलिंग तोडकऱ कमरे में घुस कर अंदर से कुंडी लगा करीब 20 तोला सोने के जेवर व 3 लाख रुपए की नकदी चुराकर ले गए।

पूर्व विधायक के बेटे राजेश शर्मा ने बताया कि वह और उसकी माता एक माह से जयपुर में हैं। दो दिन पहले बेटा भी जयपुर आ गया। घर पर रात्रि को मेरी पत्नी मीनाक्षी बेटे की बहू प्रिया के साथ उसके कमरे में सोई हुई थी। वहीं शिवनारायण शर्मा अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे उठकर जब मेरी पत्नी मीनाक्षी बहू के कमरे से उठकर अपने कमरे में जाने के लिए दरवाजा खोलने लगी तो अंदर से उस कमरे का दरवाजा बंद था। बाहर की तरफ देखने पर खिडक़ी की रेलिंग टूटी हुई थी। अंदर झांक कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। अंदर देखने पर पता चला कि करीब 20 तोला सोने के आभूषण सहित करीब 3 लाख रुपए की नकदी गायब थी। जयपुर फोन कर बताया, उसके बाद पुलिस को फोन किया गया। स्थानीय थाना पुलिस में सूचना के बाद करीब 6 बजे हैड कॉन्स्टेबल दयाराम मय जाप्ते के पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जयपुर से थानागाजी पहुंचने पर राजेश शर्मा ने थानागाजी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी रविन्द्र कुमार कविया की सूचना पर अलवर से एफफएसएल टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम प्रभारी सतबीर यादव मय जाप्ते के पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य व जानकारी जुटाई।