
अलवर: मोमबत्ती से कमरे में रखी कपास में लगी आग, सो रहे दादी-पौते की जलने और दम घुटने से मौत
अलवर. अलवर जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के बूबकहेड़ा गांव स्थित एक कमरे में आग लगने से दादी-पोते की मौत हो गई। टपूकड़ा थाना पुलिस के अनुसार बूबकहेड़ा निवासी अयूब पुत्र मुंत्याज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात उसकी माँ 60 वर्षीय मां मरियम और 3 वर्षीय बेटे अयान की आग में जलने व दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार रात बिजली चली जाने से उन्होंने कमरे में मोमबत्ती जलाई और सो गए। कमरे में कपास और ईंधन की कैन रखी हुई थी। मोमबत्ती गिरने से कपास में आग लग गई और ईंधन से आग फ़ैल गई। आग के कारण मरियम और अयान बुरी तरह झुलस गए। म
रियम की जलने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। अयान को टपूकड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलवर और फिर जयपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग से बालिका आयशा को मुश्किल से बचाया गया। बताया जा रहा है की आयशा भी झुलसी है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई है।
धुआं देखकर आए ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक कमरा पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने में मरियम की भी मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद टपूकड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दादी पौते की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Updated on:
24 Nov 2020 11:55 am
Published on:
24 Nov 2020 11:55 am
