8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बढ़ते केस के बीच 15 अगस्त को कैसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम? प्रशासन ने बता दिया है

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वाधीनता दिवस पर कार्यक्रम गाइडलाइन व प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 31 Jul 2020, 9:10 AM IST

Alwar Independence Day 2020 Will Celebrate With Various Protocoles

कोरोना के बढ़ते केस के बीच 15 अगस्त को कैसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम? प्रशासन ने बता दिया है

अलवर. अलवर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कैसे मनाया जाएगा? इसका फैसला हो गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते जिला स्तरीय कार्यक्रम को सीमित एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाने का निर्णय किया गया है। इसके अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तर पर होने वाला मुख्य समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं होगा। केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि की ओर से झण्डारोहण, राष्ट्रीय गान, राज्यपाल का अभिभाषण, मुख्य अतिथि का भाषण एवं स्काउट व पुलिस परेड सलामी कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कोविड-19 वॉरियर्स जैसे चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, सफ ाई कार्य से जुडे कर्मचारियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रस्ताव 8 अगस्त तक एडीएम प्रथम के कार्यालय में भिजवाए जा सकते हैं।

इस बार वीरांगनाओं को एक दिन पूर्व ही अधिकारियों द्वारा उनके घर पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली विद्यार्थियों का प्रवेश निषेध रहेगा, न ही विद्यार्थियों से संबंधित कोई भी कार्यक्रम होगा।