6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को वश में करने के लिए तांत्रिक ने मांगा इंसानी खून और कलेजा, चाचा ने छह साल के भतीजे की कर दी हत्या

पुलिस ने 48 घंटे में किया खौफनाक वारदात का खुलासा... तांत्रिक के कहने पर ली मासूम भतीजे की जान, इंजेक्शन लगा शव से खून निकालने की कोशिश, आरोपी और तांत्रिक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Jul 2025, 7:43 PM IST

alwar murder accused

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल-तिजारा स्थित सराय कला गांव में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने छह वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या तंत्र साधना के लिए की गई थी। इससे आरोपी अपनी पत्नी को वश में करने चाहता था। पुलिस ने हत्या के 48 घंटे के भीतर आरोपी मनोज व तांत्रिक सुनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई की दोपहर सराय कला निवासी बिन्टू प्रजापत का छह वर्षीय बेटा लोकेश लापता हो गया था। परिवार की तलाश के बीच रात करीब 8 बजे गांव के एक सुनसान मकान में तूड़े के ढेर में मासूम की लाश मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि लोकेश को अंतिम बार उसके चाचा के साथ ही देखा गया था। पुलिस ने लोकेश से पूछताछ की तो उसने गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पीहर में रह रही थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने पीहर में रह रही थी। पत्नी को वापस लाने और वशीकरण के लिए उसने तांत्रिक सुनील से संपर्क किया। तांत्रिक ने 12,000 रुपए के साथ शनिवार को एक बच्चे की बलि, खून और कलेजा लाने की मांग की। मनोज ने अपने ही भतीजे लोकेश को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले गया और गला घोंट दिया।

तांत्रिक को भी किया गिरफ्तार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मासूम का इंजेक्शन से खून निकालने की कोशिश की। वारदात के बाद उसने शव को तूड़े के कमरे में छिपा दिया ताकि बाद में खून और कलेजा निकाल सके। पुलिस ने आरोपी मनोज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त इंजेक्शन बरामद किया।