सीकर। शहर पुलिस की स्पा सेंटर, होटलों व कैफे पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में लगातार तीसरी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पांच युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीकर पुलिस को पिछले लंबे समय से शहर के बीच चल रहे इस स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधि होने की शिकायत मिल रही थी।