11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: अलवर में जमीन विवाद पर घर में घुसकर हमला, चार घायल

अलवर के शेखपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में चार लोग घायल हो गए। इनमें महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Google source verification
family attack shekhpur

घटना के वक्त का वीडियो व भर्ती घायल महिला (इनसेट में)

अलवर के शेखपुर थाना क्षेत्र के माजरा पीपली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार शाम एक परिवार पर घर में घुसकर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार माजरा पीपली गांव में वाजिब और समसू पक्ष के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वाजिब पक्ष का आरोप है कि समसू और उसके परिवार के लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश बताई जा रही है।

जान से मारने की धमकी

आरोप है कि सोमवार शाम समसू, साबिर, शकील, मजीद और सेकुल समेत अन्य लोग फावड़े और कुल्हाड़ी लेकर वाजिब के घर में घुस गए। इसके बाद परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर फावड़े और कुल्हाड़ी से कई वार किए। हमले में वाजिब, उसकी पत्नी सहरूना और रुक्सीना समेत चार लोग घायल हो गए।


हमले के दौरान परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों के आने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घायलों को परिजन और आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सहरूना समेत दो घायलों की हालत गंभीर बताई है। दोनों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी घायलों का भी उपचार कराया गया।

हमले का वीडियो भी सामने आया

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को लेकर शेखपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।