6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी शस्त्र लाइसेंस व नवीनकरण मामलों की फाइलों की जांच

अलवर. कलक्टर कार्यालय में एक बाबू एवं संविदाकर्मी कम्प्यूटर सहायक की ओर से शस्त्रों के फर्जी लाइसेंस जारी करने के मामले में प्रशासनिक जांच जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 26, 2020

फर्जी शस्त्र लाइसेंस व नवीनकरण मामलों की फाइलों की जांच

फर्जी शस्त्र लाइसेंस व नवीनकरण मामलों की फाइलों की जांच

अलवर. कलक्टर कार्यालय में एक बाबू एवं संविदाकर्मी कम्प्यूटर सहायक की ओर से शस्त्रों के फर्जी लाइसेंस जारी करने के मामले में प्रशासनिक जांच जारी है। फिलहाल बाबू व कम्प्यूटर सहायक की ओर से जारी फर्जी लाइसेंस व उनके कार्यकाल के दौरान शस्त्रों के नवीनीकरण मामलों की पत्रावली की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस जारी होने के मामले पकड़ में आने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने शस्त्र लाइसेंस की सत्यता की जांच के लिए कलक्ट्रेट में सम्पर्क कर रहे हैं। वहीं शस्त्रों का नवीनीकरण कराने वाले लोग भी अपने शस्त्रों के लाइसेंस के नवीनीकरण में किसी प्रकार की फर्जकारी की जानकारी के लिए सम्पर्क कर रहे हैं।

उधर, प्रशासनिक समिति शस्त्र लाइसेंस में फर्जकारी करने में शामिल रहे कर्मचारियों व अधिकारियों का पता करने में जुटी है। फर्जकारी मामले में फिलहाल कलक्टर कार्यालय में कार्यरत एक बाबू व एक संविदाकर्मी कम्प्यूटर सहायक की भूमिका सामने आने पर शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर उत्तमसिंह शेखावत ने पुलिस में दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। वहीं जिला कलक्टर ने शस्त्रों के फर्जी लाइसेंस जारी करने के प्रकरण में दोषी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम की अध्यक्षता में ५ सदस्यीय समिति का गठन किया है।