21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार को चलाने में अलवर का कितना है रोल

अलवर व भिवाड़ी जोन से हर साल जीएससटी का होने वाला 8 हजार करोड़ का संग्रहण केन्द्र व राज्य सरकार की अर्थव्यवस्था की मजबूत धुरी है। अकेले अलवर व भिवाड़ी जोन से सरकार के खजाने में जमा होते हैं आठ हजार करोड़ रुपए, इसी से चलती है सरकार। जानिए सरकार को अलवर की कितनी है जरूरत।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 30, 2023

सरकार को चलाने में अलवर का कितना है रोल

सरकार को चलाने में अलवर का कितना है रोल

अलवर. प्रदेश एवं देश की सरकारों की तिजोरी भरने में अलवर जिला जयपुर को छोड़ पूरे प्रदेश पर भारी पड़ता है। वाणिज्यिक कर विभाग के अलवर व भिवाड़ी जोन हर साल जीएसटी संग्रहण के रूप में 8 हजार करोड़ से राजस्व देता है। अकेले अलवर व भिवाड़ी जोन का हर साल होने वाला जीएसटी संग्रहण प्रदेश के कई जोन के कुल वसूली से ज्यादा है। यानी प्रदेश में हर साल जीएसटी से मिलने वाले करीब 55 हजार करोड़ के राजस्व में अकेले अलवर व भिवाड़ी जोन की भागीदारी 8 हजार करोड़ से ज्यादा है।

जीएसटी संग्रहण के लिए सरकार स्तर पर प्रदेश में 18 संभाग बनाए हुए हैं। इन सभी संभागों से केन्द्र व राज्य सरकार को जीएसटी, सेस आदि से वर्ष 2022-23 में अब तक करीब 58 हजार 898 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला। इसमें अकेले अलवर व भिवाड़ी संभाग का योगदान 7 हजार 957. 46 करोड़ का रहा। प्रदेश में जीएसटी का जयपुर संभाग ही ऐसा है, जो सरकार को अलवर व भिवाड़ी से ज्यादा जीएसटी संग्रहण देता है। अलवर जोन के राजस्व संग्रहण में भिवाड़ी जोन की बड़ी भागीदार है। दोनों जीएसटी जोन के 7957.46 करोड़ संग्रहण में अलवर जोन का हिस्सा 1499.74 करोड़ एवं भिवाड़ी का 6457.72 करोड है। पूर्व में अलवर जोन में ही भिवाड़ी शामिल था, लेकिन पिछले साल भिवाड़ी को अलग जोन बना दिया और दौसा जिले को अलवर जोन में शामिल कर दिया।

जीएसटी ग्रोथ में भिवाड़ी जोन आगे, अलवर की घटी

वर्ष 2022-23 की जीएसटी संग्रहण की ग्रोथ पूरे राजस्थान में भिवाड़ी जोन की आगे रही। हालांकि इसका नुकसान अलवर जोन को उठाना पड़ा। एक साल पहले तक अलवर व भिवाड़ी एक ही जोन था, लेकिन भिवाड़ी जोन अलग होने पर वर्ष 2022-23 में ग्रोथ 815.30 प्रतिशत दर्ज की गई। यह ग्रोथ प्रदेश में सबसे ज्यादा रही। हालांकि अलवर जोन की ग्रोथ 71.89 फीसदी घट गई। इस साल पूरे प्रदेश में जीएसटी की ग्रोथ रेट 13.57 प्रतिशत रही।

एक महीने में अलवर व भिवाड़ी जोन का संग्रहण 700 करोड़

अलवर एवं भिवाड़ी जोन का एक महीने का जीएसटी संग्रहण 700 करोड़ के पार है। मई महीने में अलवर जोन का कुल जीएसटी व सेस संग्रहण 164.17 करोड़ तथा भिवाड़ी का 554.09 करोड़ का रहा। यानी अलवर व भिवाड़ी जोन का एक महीने का जीएसटी व सेस संग्रहण की राशि कई जोन की साल के संग्रहण की राशि से भी ज्यादा है।

2022-23 में सरकार की तिजोरी भरने में कौन आगे- पीछे

संभाग आइजीएसटी सीजीएसटी एसजीएसटी सेस योग
अजमेर 1759.67 979.53 1141.78 31.55 3912.52

अलवर 644.11 324.89 1341.04 43.91 1499.74

भरतपुर 175.90 201.63 187.48 1.97 605.91

भीलवाड़ा 886.81 721.02 732.69 189.72 2627.09

बीकानेर 279.70 487.57 375.90 37.30 1343.45

जयपुर प्रथम 1095.75 1372.69 2566.38 40.02 4481.31

जयपुर द्वितीय 1861.81 2293.24 3656.21 50.65 7233.60

जयपुर तृतीय 5118.56 4022.04 4925.84 646.36 15282.42

जोधपुर 3.89 6.04 755.92 0.03 16.77

कोटा 1300.27 1033.09 849.46 49.13 3478.09

पाली 604.91 466.61 509.79 6.63 1723.89

श्रीगंगानगर 91.69 424.51 354.15 2.73 973.06

उदयपुर 1577.81 964.70 1002.89 53.53 3770.19

भिवाड़ी 3787.64 810.60 150.28 545.13 6457.72

जयपुर चतुर्थ 486.77 668.49 236.39 43.02 2386.78

जोधपुर प्रथम 285.56 505.43 150.78 115.97 1535.59

जोधपुर द्वितीय 366.98 526.86 141.18 7.36 1537.28

अन्य 9.81 10.86 26.77 0.05 33.16

कुल योग 20337.64 15819.79 19010.12 1865.06 58898.57