8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 20 अगस्त से शुरू होने वाली इंन्दिरा रसोई योजना 2020 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 12 Aug 2020, 11:05 PM IST

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 20 अगस्त से शुरू होने वाली इंन्दिरा रसोई योजना 2020 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 20 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली राजस्थान इंन्दिरा रसोई योजना 2020 के संचालन के लिए संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक में नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि ‘‘कोई भूखा नहीं सोए‘‘ इसी भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व इस योजना से जुडे सभी कार्मिक संवेदनशील व पारदर्शी रहकर गरीब लोगों को खाना मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अधिकारी संबंधित संस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें।

उन्होंने कहा कि इंन्दिरा रसोई योजना के तहत अलवर शहर में बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, केडलगंज स्थित रैनबसेरा व भिवाडी में बस स्टैण्ड, पुराना नगर परिषद भवन, सीएचसी के सामने स्थित सामुदायिक भवन में 20 अगस्त से 2 वक्त का भोजन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 रुपए में जरूरतमंदों की ओर से संस्था को भुगतान करना होगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व राज्य सरकार व डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी सभी गाइड लाइन की पालना अक्षरश: से पालना के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां लोगों को खाना खिलाया जाएगा। वहां पर साफ-सफाई व शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।