
जिले में बढ़े 2.86 लाख वोट, भाजपा- कांग्रेस की बैचेनी बढ़ी
अलवर. निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है, इसमें वर्ष 2018 की तुलना में 2 लाख 86 हजार से ज्यादा वोट बढ़े हैं। इन बढ़े वोटों पर प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर टिकी है। ये बढ़े वोटों आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच कुल प्राप्त वोटों में करीब 11 हजार 689 वोटों का ही अंतर रहा था, लेकिन सीटों के मामले में दोनों प्रमुख दलों में दोगुने से भी ज्यादा अंतर हो गया।
प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 27 लाख 38 हजार 779 मतदाता वोट डाल सकेंगे। हालांकि मतदाता सूचियों में अभी मतदाताओं के नाम जोड़ने का सिलसिला चुनाव तक जारी रहेगा। जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 24 लाख 52 हजार 167 मतदाता थे। यानी इन पांच साल के दौरान मतदाता सूचियों में नाम जुड़ने और कटने के बाद 2 लाख 86 हजार 612 वोट अब तक बढ़े हैं। इनमें एक लाख 50 हजार 671 पुरुष एवं एक लाख 35 हजार 960 महिला मतदाता हैं।
क्रसं. विधानसभा वर्तमान वोटर 2018 के वोटर बढ़े वोट
1. तिजारा 260509 222813 37696
2. किशनगढ़बास 254345 228976 25369
3. मुण्डावर 237334 214813 22521
4. बहरोड़ 232075 212116 19959
5. बानसूर 251384 221450 29934
6. थानागाजी 220409 196483 23926
7. अलवर ग्रामीण 260415 229586 30829
8. अलवर शहर 261031 247099 13932
9. रामगढ़ 270496 235110 35386
10. राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ 263169 239081 24088
11. कठूमर 227612 204640 22972
कुल 2738779 2452167 286612
पिछली बार जीत हार का अंतर ज्यादा नहीं
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस व भाजपा और तीसरे मार्चे के बीच जीत हार का अंतर ज्यादा नहीं रहा था। इनमें तिजारा में 4457, किशनगढ़बास में 9916, मुण्डावर में 17602, बहरोड़ में 3836, बानसूर में 17919, थानागाजी में 29350, अलवर ग्रामीण में 26477, अलवर शहर में 22008, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 30298, कठूमर में 14168 व रामगढ़ में जीत- हार का अंतर 12228 रहा।
Published on:
06 Oct 2023 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
