4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Lok Sabha Election Result : अलवर को कल मिलेगा 18वां सांसद, जिले में बस एक ही चर्चा, कौन होगा हमारा सांसद

लोकसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित होंगे। अब केवल यही चर्चा है कि अलवर से कौन जीतेगा?

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 22, 2019

Alwar Lok Sabha Election Result 2019

Alwar Lok Sabha Election Result : अलवर को कल मिलेगा 18वां सांसद, जिले में बस एक ही चर्चा, कौन होगा हमारा सांसद

अलवर. संसदीय क्षेत्र अलवर में नए सांसद के लिए सिर्फ एक दिन का इंतजार बचा है। मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर तक नए सांसद के लिए रुझान स्पष्ट हो जाएगा। वहीं शाम तक नतीजा घोषित किए जाने की उम्मीद है। अलवर लोकसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह व भाजपा के महंत बालकनाथ के बीच है। वहीं बसपा प्रत्याशी इमरान खान भी चुनावी मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद नए सांसद का इंतजार कर रहे मतदाताओं के लिए नतीजे की घड़ी सिर्फ एक दिन दूर है। गुरुवार को मतगणना के बाद शाम तक नतीजा घोषित होने की उम्मीद है। इसी के साथ अलवर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का नए सांसद का इंतजार भी पूरा हो जाएगा। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच

मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच

अलवर लोकसभ क्षेत्र से यूं तो 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह एवं भाजपा के महंत बालकनाथ के बीच माना जा रहा है। वहीं बसपा के इमरान खान भी मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। उनके समर्थक भी नतीजों से पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं। इनके अलावा चुनाव मैदान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अनूप कुमार, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अमित जांगिड़, पूर्वांचल राष्ट्रीय कांग्रेस के गुलाबसिंह, निर्दलीय अमित कुमार गुप्ता, आनंद कुमार सैन, तिलकराज मुंजाल, पवनकुमार जैन व मदनलाल भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग