9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भूपेंद्र का तंज, कहा-कांग्रेस ने रूमाल-झपट्टा वाली सरकार चलाई

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर वैट कम कर जनता को राहत दी है। कांग्रेस सरकार को पहले पत्र लिखे गए, लेकिन इस पर काम नहीं किया। कांग्रेस ने रूमाल-झपट्टा वाली सरकार चलाई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Mar 16, 2024

meeting.jpg

अलवर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर वैट कम कर जनता को राहत दी है। कांग्रेस सरकार को पहले पत्र लिखे गए, लेकिन इस पर काम नहीं किया। कांग्रेस ने रूमाल-झपट्टा वाली सरकार चलाई है। सरिस्का में ईको जोन पर काम नहीं होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने ये कार्य नहीं होने दिया। अब हमारी सरकार इस पर काम तेजी से कर रही है। चुनावी चंदे के सवाल पर कहा कि ये विषय तथ्यात्मक है। तथ्यों से ही जवाब दिया जाएगा।

गहलोत, पायलट, जितेंद्र को चुनाव में था हार का डर, इसलिए नहीं आए मैदान में

कांग्रेस के बड़े नेताओं के चुनाव में न उतरने के सवाल पर यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट व जितेंद्र सिंह को हार का डर था, इसलिए मैदान में नहीं आए, जबकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कह रहे थे कि बड़े नेता चुनाव लड़ें। कांग्रेस द्वारा बाहरी बताने पर यादव ने कहा कि मैं चुनाव जीतने के बाद अलवर में ही रहूंगा। निवास बनाऊंगा। वैसे जनता के चरणों में ही मेरा निवास है।

अच्छे लोगों का स्वागत

यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर यहां पानी के लिए स्थाई बंदोबस्त की व्यवस्था कर दी है। बिजली से लेकर अन्य चीजों पर काम हो रहे हैं। आगे भी यही कार्य होते रहेंगे। चुनाव जीतने के बाद पानी, बिजली, लाइब्रेरी स्थापना, विकसित भारत के लिए उद्योगों की स्थापना कराएंगे। पार्टी में कांग्रेसियों के शामिल होने के सवाल पर यादव ने कहा कि अच्छे लोगों का हम स्वागत करते हैं। चाहे कोई भी आए। युवाओं में बढ़ रहे गुटखा-शराब के सेवन प्रयोग पर कहा कि नशामुक्ति की दिशा में कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें:-एक साल बाद गिरफ्तार... रोडवेज बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर की थी हत्या, 50 हजार का था इनाम