10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर उपचुनावों को लेकर आ रही अहम खबर, इन बड़े नेताओं का रहेगा डेरा

अलवर उपचुनाव नजदीक आ रहा है। अब कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का जल्द ही अलवर में डेरा रहेगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jan 05, 2018

alwar loksabha news big leaders will visit alwar in upcoming days

अलवर. मुण्डावर. लोक सभा उप चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब जिले में दोनों बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं का जमावड़ा रहेगा। जिसकी शुरुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलवर जिले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने की भी तैयारियां चल रही हैं।


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आने के दौरे तैयार हो रही हैं। वे जल्दी अलवर आएंगे। अभी कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं किया गया है। वहीं, मुण्डावर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को आएंगे। जाट बहरोड़ मण्डल महामंत्री रमेश तक्षक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष चारों मण्डलों की बैठक लेंगे।


दूसरे दिन भी लेकर गए नामांकन पत्र


अलवर लोकसभा सीट पर चुनाव लडऩे के लिए नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को भी कई नाम निर्देशन पत्र लेकर गए हैं। अभी तक करीब 20 नाम निर्देशन पत्र गए हैं। पहले दिन ही डॉ. करण सिंह यादव व डॉ. जसवंत सिंह यादव के नाम से भी नामांकन गए हैं। भाजपा के नेताओं के अनुसार शुक्रवार को पार्टी के टिकट की घोषणा होने के पूरी संभावना है।


प्रचार-प्रसार गांवों में


कंाग्रेस की ओर से गांवो में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। हालांकि भाजपा ने भी शुरुआत कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि गांवों में किसानों को दिन में बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे उनको बड़ी परेशानी हो रही है।

कांग्रेस का नामांकन 10 जनवरी को


कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव 10 जनवरी को नामांकन भरेंगे। जबकि अभी तक भाजपा की ओरसे प्रत्याशी की घोषणा ही नहीं की गई है। हालांकि भाजपा से डॉ. जसवंत सिह यादव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक टिकट की घोषणा का इंतजार है। पिछले कई दिनों से भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में घोषणा करने की चर्चा जरूर हो रही है। लेकिन इन्तजार खत्म नहीं हुआ है।