30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, राहुल के लिए यादगार होगी अलवर की सभा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अलवर में तैयारी चल रही हैं। इसी बीच भाजपा की जनाक्रोश यात्रा निकल रही है। इसको लेकर सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। अलवर की सभा राहुल के लिए यादगार होगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sunil Singh Sisodia

•

Updated: 6 Dec 2022, 3:55 PM IST

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, राहुल के लिए यादगार होगी अलवर की सभा

cabinet minister tikaram juli

सुनील सिंह सिसोदिया

अलवर.
सत्ता संघर्ष को लेकर प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के समय से ही चली आ रही है और प्रदेश कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई है। इस गुटबाजी के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और अलवर के मालाखेड़ा में होने वाली सभा को लेकर केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का मानना है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी सभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं। सभी की एकता का संदेश हाल ही राजस्थान के दौरे पर आए एआईसीसी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के सामने भी देखने को मिल चुका है। राहुल की सभा यादगार होगी और प्रदेशभर के 4 लाख लोग शामिल होंगे। गांधी परिवार का अलवर से वैसे भी पुराना नाता रहा है। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी सरिस्का में केन्द्रीय केबिनेट की बैठक कर चुके हैं। मंत्री जूली से हुई बातचीत...

सवाल : राहुल गांधी की सभा को लेकर क्या तैयारी चल रही है?
जवाब : सभा स्थल का चयन कर काम चालू किया जा चुका है। राज्यभर से सभा में आने वाले लोगों के लिए चारों ओर पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। सभा में 4 लाख लोग शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है।

सवाल : राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसिलए राहुल गांधी की इस यात्रा से क्या पार्टी को मजबूदती मिलेगी, जिससे सत्ता में रिपीट हो सके?
जवाब : सौ फीसदी अगली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। राहुल गांधी का आना राजस्थान के लिए तो फायदे मंद है ही, देशभर में माहौल बन रहा है। राहुल गांधी की जो छवि खराब कर रखी थी, अब उनकी असली छवि लोगों के सामने आई है। लोग राहुल गांधी से तेजी से जुड़ रहे हैं। भारी बहुमत से राज्य में सरकार रिपीट होगी। एक-एक बार कांग्रेस-भाजपा के सत्ता में आने का सिलसिला खत्म होगा।

सवाल : यात्रा के दौरान कांग्रेस शासित राज्य में पहली सभा होने जा रही है। ऐसे में अन्य राज्यों से क्या बेहतर करने की तैयारी है?

जवाब : प्लानिंग यही है कि अब तक की सबसे अच्छी सभा हो। इसी दिशा में काम कर रहे हैं। यात्रा में अब तक जो सभाएं हुई हैं, उनका एनालाइसिस कर रहे हैं। उनसे बेहतर क्या कर सकते हैं, इस पर काम हो रहा है। हमारी पार्टी यहां सत्ता में है, इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण है कि शानदार सभा हो। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सवाल : आपको लगता है कि भाजपा जनाक्रोश यात्रा राज्य में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में निकाल रही है?
जवाब : राहुल की यात्रा से कांग्रेस को जो मजबूती मिली है, उससे भाजपा घबराई हुई है। इसीलिए भाजपा जनाक्रोश यात्रा का प्रोपेगंडा कर रही है। असल में जनाक्रोश तो भाजपा के खिलाफ है। इन्होंने कहा था महंगाई कम कर देंगे, 15 लाख रुपए खातों में डालेंगे, 2 करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार देंगे, कालाधन ले आएंगे। लेकिन कुछ नहीं कर सके। इसीलिए इनके खिलाफ जनता में आक्रोश है। राज्य सरकार के खिलाफ कहीं नहीं है।

सवाल : राज्य में सरकार बनने के समय से ही प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है, क्या इसका राहुल की सभा पर असर पड़ेगा?
जवाब : कोई असर नहीं पड़ेगा, कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग मिलकर साथ चल रहे हैं। एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल पिछले दिनों आए थे, जब सभी लोग साथ थे। झालावाड़ में यात्रा में अभी सभी लोग साथ हैं। सभी मिलकर इस यात्रा को सफल बनाएंगे।