अलवर. बालिका में छेड़छाड़ से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे तो बचा लिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद बालिका के पिता का शव पेड़ पर लटका मिला। अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गत दिनों एक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पीड़िता के पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मामले में मृतक के पुत्र ने ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में छेड़छाड़ कर नाबालिग को परेशान करने वालों के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है।