गोरक्षा के नाम पर यहां वसूली का नेटवर्क चलता है। गोकशी के लिए गोवंश ले जाने वाले तो कथित गोरक्षकों को पैसे दे देते हैं। गोपालक जो गाय खरीदकर लाते हैं वे पैसे देने में आनाकानी करते हैं। ऐसे लोगों से ये लोग मारपीट करते हैं और कई बार फायरिंग भी कर देते हैं। ऐसा बरसों से चल रहा है। इसका पुलिस सहित सबको पता है।
जमशेद खान, जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कांग्रेस।