अलवर. अलवर सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने जोधपुर एम्स की प्रथम वर्ष छात्रा के सुसाइड के मामले की सीबीआई से जांच कराने की संसद में मांग उठाई है। सांसद यादव ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र अलवर के गांव सिहाली की प्रथम वर्ष की छात्रा रश्मि यादव ने चार दिन पहले एम्स जोधपुर में प्रवेश लिया था। उसने अपने कमरे में फंासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने जो सुसाइड नोट लिखा है उसे संज्ञान में लाने के लिए सुनाया भी। सांसद ने कहा कि सुसाइड नोट में बच्ची का दर्द वह साफ झलकता है कि कॉलेज के किसी शिक्षक ने अपने शब्दों से, व्यवहार व भाषा से बच्ची के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।