अलवर. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से उत्कृष्ठ महाविद्यालय पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय से संबंधित समस्त राजकीय, निजी एवं व्यावसायिक महाविद्यालय आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार दो वर्गों शैक्षिणिक वर्ग एवं व्यवसायिक वर्ग में प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महाविद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले महाविद्यालयों का मूल्यांकन उनकी आधारभूत संरचना, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं सह शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। इच्छुक महाविद्यालय 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।