कोटपूतली-बहरोड़ में जिला स्थापना दिवस विधि-विधान से मनाया
19 नए जिले बनने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई है। इस खुशी में नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह सात अगस्त को मनाने का फैसला लिया गया है। नव सृजित कोटपूतली-बहरोड़ जिले का सोमवार को गृह राज्य मंत्री व कोटपूतली विधायक राजेन्द्र सिंह यादव, बहरोड़ विधायक बलजीत यादव व जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा व अन्य लोगों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजन ने भी भाग लिया।