
Indian Railway
ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए जरूरी खबर है। खासकर मथुरा से जयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए। जयपुर स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन मरम्मत कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित और आंशिक रद्द रहेगी। जयपुर स्टेशन यार्ड के लाईन नं. 1 पर 17 अगस्त से 13 सितंबर 2023 तक 28 दिनों के लिए वॉशेबल एप्रेन मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी, जिनमें गाडी संख्या 04173, मथुरा - जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.08.23 से 13.09.23 तक मथुरा से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा खातीपुरा तक ही संचालित होगी।
अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा - जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाडी संख्या 04174, जयपुर - मथुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.08.23 से 13.09.23 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर - खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Video - अंजू ने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया, देखें वीडियो
Published on:
14 Aug 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
