30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: आरआर कॉलेज परिसर में घूम रहे बघेरा को किया जाएगा ट्रेंकुलाइज 

आरआर कॉलेज परिसर में घूम रहे बघेरे को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसमें 15 लोगों की टीम को लगाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 10 Dec 2024, 1:24 PM IST

आरआर कॉलेज परिसर में घूम रहे बघेरे को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसमें 15 लोगों की टीम को लगाया गया है। इस टीम ने दिनभर बघेरे के बैठने के स्पॉट चैक किए और उसी के अनुसार खेत में बड़ा पिंजरा लगाया।

पिंजरे में थानागाजी से बकरा मंगवाकर बांधा गया है। ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। बघेरा रविवार की रात भी पिंजरों के पास से निकलना लेकिन अंदर नहीं झांका। आरआर कॉलेज के गेट के पास भी बघेरा घूमकर गया है। यहां उसके पगमार्क मिले हैं। डीएफओ राजेंद्र हुड्डा का कहना है कि सर्च अभियान के जरिए बघेरे को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। लोग डरें नहीं, एहतियात बरतें। बघेरा अपनी टेरेटरी में है। ऐसे में नुकसान नहीं पहुंचाएगा। हम पकड़ने के पूरे प्रयास कर रहे हैं।

सरिस्का से तालवृक्ष पहुंचा टाइगर (नारायणपुर): सरिस्का अभयारण्य में बाघों का कुनबा बढ़ने व विचरण क्षेत्र छोटा पड़ने से बाघों का नए इलाके ढूंढने का सिलसिला जारी है। सरिस्का से एक और बाघ टेरेटरी ढूंढते - ढूंढते तालवृक्ष में पहुंच गया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने बाघ के लिए टीम लगा दी है। बाघ वन संरक्षित क्षेत्र में घूम रहा है।