15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनचलों हो जाओ सावधान… गलत हरकत की तो सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा

जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। डिकॉय ऑपरेशन चलाकर 10 मनचलों को हिरासत में लिया हैं। स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

May 15, 2026

decoy operation

Representative picture (AI)

पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कॉलेज, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर ये महिलाओं व लड़कियों के साथ गलत हरकत कर देते हैं। ज्यादातर महिलाएं शांत रहती हैं, कुछ विरोध करती हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता, लेकिन अब पुलिस इन मनचलों को सबक सिखाएगी। न केवल इन मनचलों पर पुलिस की नजर रहेगी, बल्कि गलत हरकत की तो सीधे सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। जिला पुलिस ने स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दो दिवसीय विशेष ‘डिकॉय ऑपरेशन’ चलाकर 10 मनचलों को हिरासत में लिया हैं। घटना में उपयोग ली गई तीन मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। साथ ही, 4 नाबालिगों से समझाइश भी की गई। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी के निर्देशन में जिले के सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना था। लंबे समय से इन मनचलों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें पक़ड़ा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सादा वर्दी में तैनात रहीं महिला पुलिसकर्मी
ऑपरेशन के तहत महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया, ताकि मनचलों को पुलिस की मौजूदगी का आभास न हो सके। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखकर मनचलों को रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा के लिए राजकॉप सिटीजन ऐप के एसओएस फीचर और महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह आकस्मिक अभियान जारी रहेंगे।