15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM भजनलाल देंगे 300 करोड़ की सौगात, अलवर-भिवाड़ी में विकास को मिलेगी रफ्तार

Alwar News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 15 मई की सुबह 11 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और प्रोजेक्ट शुरू करेंगे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

May 15, 2026

CM Bhajanlal Sharma, Railway Minister Ashwini Vaishnaw

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। पत्रिका फाइल फोटो

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 15 मई को अलवर व भिवाड़ी का दौरा निरस्त हो गया है। वह वर्चुअली रूप से जुड़ेंगे और करीब 300 करोड़ की सौगात देंगे। दौरे को लेकर गुरुवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। रेलवे स्टेशन से लेकर गौरव पथ पर काम किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा व रेल मंत्री का दौरा स्थगित होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि कई दिन से वह अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ था।

अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश भर में ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है। इसे देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम वर्चुअल करने का निर्णय लिया है। सीएम व रेल मंत्री के अलवर आगमन की तैयारियां एक सप्ताह से चल रही थीं। रेलवे स्टेशन के 111 करोड़ के प्रोजेक्ट को शुभारंभ करना था। इसके चलते स्टेशन पर रंग-रोगन से लेकर अधूरे कार्य तेजी से करवाए जा रहे थे।

मेडिकल कॉलेज का भी शुभारंभ करना था। ऐसे में प्रशासन यहां भी मंच बनाने की तैयारी में लगा था, पर इसका लोकार्पण अब दूसरे चरण में होगा। रेलवे स्टेशन से लेकर मेडिकल कॉलेज और फिर बुर्जा गांव में जाना था। ऐसे में गौरव पथ के गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अब विकास प्रोजेक्ट वर्चुअली जनता को समर्पित होंगे।

बुर्जा में नहीं होगी चौपाल, गांव की दशा सुधरी

सीएम को बुर्जा गांव में रात्रि चौपाल में शामिल होना था। ऐसे में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को तैयार किया जा रहा था कि वह सीएम से संवाद करेंगी। स्कूल चमकाया जा रहा था। सीएम किसी एक घर में जाकर भोजन करने वाले थे। यह सभी तैयारियां प्रशासन कर रहा था लेकिन अब चौपाल नहीं होगी। हालांकि बुर्जा गांव की दशा में सुधार आ गया।

ये विकास योजनाएं शुरू करेंगे

भिवाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, 34 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का शुभारंभ, 77 करोड़ की लागत से सरे खुर्द तक शोधित जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन परियोजना, टपूकड़ा स्थित राजकीय बालिका विद्यालय का विकास, अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 111 करोड़ की राशि की घोषणा।

रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 15 मई की सुबह 11 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा व उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के डीआरएम रवि जैन अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।